Loading...

आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गई जान

Ankita • 13 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला में पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां जंगल में लगी आग की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई है।

मृतका की पहचान निक्की देवी पत्नी धर्म सिंह निवासी गांव भगेटू डाकखाना मैड़ के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, निक्की देवी अपने खेतों में काम कर रही थी। साथ में जंगल में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते महिला आग की चपेट में आ गई और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।

जिसके बाद पुलिस थाना सदर में सूचना मिली कि गांव भगेटू डाकघर मैड़ में एक महिला की जलने से मौत हो गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक परिजन मृतका को घर ले आए थे। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।