Loading...

आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा 12 वर्षीय बच्चा, हुई मौत

Ankita • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में एक दुःखद घटना सामने आई है। यहां घास में भड़क रही भीषण आग में पांव फिसलने के कारण एक बच्चा गिर गया और बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

मृतक की पहचान अभिषेक (12) पुत्र मोहन सिंह निवासी बड़वास पंचायत के ग्राम डिमणू के रूप में हुई है। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, डिमणू गांव में घास में आग लग गई थी। इस दौरान आग बुझाते हुए वह अचानक ही घास में भड़क रही भीषण आग में गिर गया और बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभिषेक 90 फीसदी जल चुका था। बड़वास पंचायत की प्रधान निर्मला देवी ने घटना की पुष्टि की है।