आग की भेंट चढ़ा खोखा, करीब 50 हजार रुपए का नुकसान
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के बैजनाथ में बस अड्डे के समीप एक खोखा आग की भेंट चढ़ गया। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड से पीड़ित को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, जम्मू निवासी वीर सिंह के खोखे में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे खोखे को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में खोखा पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
वीर सिंह ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से इस खोखे को चला रहा था। पीड़ित के मुताबिक किन्हीं शरारती तत्वों ने देर रात को धोखे को आग लगा दी होगी। पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की गई है और पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके आगामी जांच शुरू कर दी है।