आग की भेंट चढ़ा चिकन शेड, एक व्यक्ति झुलसा
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर बबेली में एक चिकन शेड आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में एक व्यक्ति झुलस गया। घायल को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। आग की घटना में 25,000 रुपये का नुकसान हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
जानकारी के मुताबिक, कृष्ण(50) पुत्र मनी राम निवासी मकान नंबर 130/10 धनेहड़ा , तहसील व जिला मंडी शेड में चिकन की दुकान चलाता था। उसकी दुकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे शेड को अपनी चपेट में ले लिया।
आग में कृष्ण झुलस गया है। इसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया है। हालांकि आग को दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर जाकर बुझा दिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।