लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आग की भेंट चढ़ा छह कमरों का दो मंजिला मकान, करीब 5 लाख का नुक्सान

Ankita | 16 नवंबर 2023 at 12:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

कुल्लू जिला में मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाली शाट पंचायत के सरानाहुली गांव में छह कमरों का दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गई थी।

जानकारी के मुताबिक, डाबे राम पुत्र हरि सिंह के दो मंजिला मकान में अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाकर करीब 10 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार का घर सहित अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया जिससे उन्हें लाखों रुपयों का नुक्सान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]