HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के बंजार की मोहनी पंचायत के सांधा गांव में एक घर आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब 30 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से हुई थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
जानकारी के मुताबिक, भगत राम और पुणे राम के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी।
जिसके बाद इस बाबत तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची परन्तु तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। मकान जलने से भगत राम और पुणे राम का परिवार बेघर हो गया है।

