आग की भेंट चढ़ा दो कमरों का मकान, करीब पांच लाख का नुक्सान
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी में दो कमरों का मकान जंगल में लगी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो चुका है। इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब पांच लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, प्रदीप कुमार पुत्र चेतराम गांव सुमा डाकघर एवं तहसील सैंज जिला कुल्लू के मकान में जंगल में लगी आग के कारण अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद गांव के लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग लारजी को दी, लेकिन अग्निशमन की टीम के पहुंचने तक पूरा घर राख हो गया था। बता दें आग लगने के कारण जंगल के 700 मीटर के दायरे में देवदार और बान के सैकड़ों छोटे-बड़े पेड़ जल गए हैं। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।