Loading...

आग की भेंट चढ़ा पोल्ट्री फार्म, जिंदा जले हज़ारों मुर्गे…..

By PARUL Published: 28 Dec 2023, 12:12 PM | Updated: 28 Dec 2023, 12:12 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में उपमंडल बड़सर के दलचेहड़ा में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 5000 मुर्गे जिंदा जल गए। प्लांट के मालिक जगतार को अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। फ़िलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि बलवीर चंद्र व जगतार सिंह पार्टनरशिप में इस फॉर्म को चलाते हैं। फॉर्म में 12000 मुर्गे थे। फार्म में आग लगने से 5000 मुर्गे जिंदा जल गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अग्निकांड रात करीब 1:00 बजे पेश आया।

अग्निकांड की खबर लगते ही प्लांट के मालिक ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अग्निशमन चौकी बिझड़ी के प्रभारी वतन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।