HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत मक्कड़ में आने वाले कठुलग गांव के स्लेटपोश मकान और पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई है। इस अग्निकांड में करीब 60 हजार रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया है। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित की पहचान कश्मीरी देवी पत्नी श्रवण सिंह निवासी कठुलग गांव के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार सुबह 10 बजे के करीब घास लाने के लिए खेतों में गए थे। इसी दौरान पीछे से अचानक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पशुशाला को भी अपनी चपेट में लिया। जिससे कि पशुशाला में रखा घास और ईमारती लकड़ी जलकर राख हो गई है। जिसके बाद गांववासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं पंचायत प्रधान मक्कड़ नीरज शर्मा ने कहा कि परिवार बीपीएल सूची में शामिल है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। तो वहीं हलका पटवारी भी मौके पर पहुंचे और 60 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया। वहीं इस बारे में नायब तहसीलदार भोटा अत्तर सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





