आग की भेंट चढ़ा 250 साल पुराना ऐतिहासिक सिद्ध मंदिर, अंदर रखा सारा सामान जलकर राख
HNN / चंबा
जिला चंबा के भरमौर उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत गरौला के झिकडू जंगल में लगी आग की चपेट में आने से 250 साल पुराना ऐतिहासिक सिद्ध मंदिर जलकर राख हो गया है। मंदिर के आग की चपेट में आने से ग्रामीण काफी निराश है। जंगल में आग कैसे लगी अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जंगल में आग लगी हुई थी। बीते कल आग अचानक गांव के समीप पहाड़ी पर पहुंच गई, जहां स्थित 250 वर्ष पुराना शिव मंदिर आग की चपेट में आ गया। मंदिर में आग लगती देख ग्रामीणों ने आग को बुझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
वही, गांव के लोगो ने विभाग से आग्रह किया है कि जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों का पता लगाया जाये और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए।