Loading...

आग की भेंट चढ़ा 8 कमरों का दो मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुक्सान

Ankita • 21 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के आनी खंड की कराणा पंचायत के बागी गांव में 2 मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

घर में मौजूद सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक, माल सिंह के 8 कमरों के संयुक्त मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। बता दें आग उस समय लगी जब घर में पूरा परिवार सोया था। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।