आग की भेंट चढ़ी किराना की दुकान, लाखों का हुआ नुकसान
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में भुंतर की गड़सा में अग्निकांड पेश आया है। जहां एक किराना की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका है। अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है।
बता दें कि माला देवी पत्नी अमर सिंह गांव गड़सा तहसील भुंतर जिला कुल्लू ने यह दुकान किराए पर ले रखी थी। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9:00 बजे गड़सा में एक किराना की दुकान में आग भड़क गई। करीब 20 दुकानों वाली इस भवन की दुकान में लगी आग से पूरी गड़सा घाटी में अफरा-तफरा मच गई। स्थानीय लोगों ने आग की लपटों को देख तुंरत ही अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान सहित अंदर से दुकान भी जल गई। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू प्रेम सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि इस अग्निकांड में करीब सात से 11 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। हालांकि करीब एक करोड़ की संपत्ति को बचाया गया है।