HNN/ शिमला
जिला में एक दुकान आग की भेंट चढ़ गई जिससे सारा सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया है। इस अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार को 4 लाख रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है परंतु बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान राख हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है साथ ही आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल करनी भी शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार, रामपुर के ज्यूरी के कयाओ में अश्वनी कुमार डैली नीड्स की दुकान चलाता था। यहां अचानक ही दुकान से धुआं उठने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर एकत्रित होकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी की बाल्टियां भरकर आग पर फेंकी तथा घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। डीएसपी चंद शेखर ने मामले की पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group