Loading...

आग की भेंट चढ़ी पशुशाला, लाखों का हुआ नुकसान

PARUL • 25 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चैहणी में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां गांव खंडरागी में एक परिवार की पशुशाला में आग लग गई। गनीमत रही कि अग्निकांड में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि पीड़ित खेवा राम पुत्र रामदत्त को लाखों का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि पशुशाला में आग लगने से ऊपरी मंजिल में रखे कपड़े, बर्तन, राशन, कृषि उपकरण और घास जल गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने दमकल, राजस्व विभाग और पुलिस को आग लगने की जानकारी दी, लेकिन सड़क जीप योग्य होने की वजह से दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाया।

हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नाकाम साबित हुई। वहीं तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने बताया कि पशुशाला में आग लगने से पीड़ित परिवार को दस लाख का नुकसान हुआ है।