लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आग की भेंट चढ़े चादर से बने तीन खोखे, करीब 9 लाख का हुआ नुक्सान

Ankita | 17 नवंबर 2023 at 5:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में पिछले 3-4 दिनों से अग्निकांड की काफी घटनाएं पेश आ रही है। कई लोग अपने घरों से बेघर हो गए है। सर पर छत न होने के कारण उन्हें कड़कड़ाती ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है।

अब एक और अग्निकांड का मामला मनाली-लेह मार्ग पर बाहंग में सामने आया है, यहां चादर से बने तीन खोखों में भीषण अग्निकांड हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब नौ लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार पुत्र वीरेंद्र, संतोष पुत्र धम बहादुर, मीना पत्नी सागर के चादर से बने तीन खोखों में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सभी खोखों को अपनी चपेट में ले लिया।

बता दें इन खोखों में नेपाल मूल के लोगों का परिवार रहता था। स्थानीय लोगों की सहायता से अग्निशमन विभाग की टीम ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन की तरफ से पीड़ितों को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार की राशि प्रदान की गई हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]