Loading...

आग लगने से दो मंजिला मकान हुआ जलकर राख

PARUL • 10 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत लारजी के थुवारी गांव में आग की चपेट में आने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। हालाँकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मकान जलकर राख हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक, थु्वारी गांव में दोपहर करीब 2 बजे एक दुकान में आग भड़क गई थी। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि दो मंजिला मकान को भी चपेट में ले लिया। सुचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। लेकिन आग इतनी बढ़ गई थी कि उस पर काबू न पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों के पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बच पाया। गनीमत रही कि साथ लगते मकानों को स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने आग की लपटों से बचा लिया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

वहीं पंचायत प्रधान गुड्डू ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस बारे में तहसीलदार सैंज को रिपोर्ट भेजी हैं। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।