आचार संहिता के दौरान जिला में एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज हुए 47 मामले, माइनिंग के तहत…..
HNN / ऊना
हिमाचल प्रदेश में 14 अक्तूबर को आदर्श आचार संहिता लागू की हुई है। ऐसे में जिला पुलिस ने आचार संहिता के दौरान जगह-जगह नाकाबंदी कर चालान किए। इस दौरान वाहनों की जांच के दौरान कई प्रकार की अनियमितताएं भी पाई गई। बता दें कि जिला में माइनिंग एक्ट के तहत 14 अक्तूबर से लेकर 10 नवंबर तक 163 चालान किए गए।
इतना ही नहीं एक्साइज एक्ट के तहत 47 केस दर्ज हुए। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर खनन विभाग की टीमें दिन रात अलर्ट मोड़ पर रही जिसके चलते 163 लोगों के चालान खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत चालान किए गए।