HNN / धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। लंबे समय से इंतजार कर रहे दसवीं के विद्यार्थियों का आज आखिरकार इंतजार खत्म हो जाएगा। पिछले कई दिनों से दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को लेकर चर्चाएं चली हुई थी।
एक सप्ताह से शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थियों की धुकधुकी बढ़ाई हुई है। जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र वर्ष 2021-22 के लिए 90,625 परीक्षार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी है। बीते कल परिणाम को लेकर पूरी उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन शाम तक नतीजे घोषित नहीं किए गए। उधर, शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि शिक्षा बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम आज घोषित करने जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





