आज जारी होगा आईपीएल के 17वें सीजन का शेड्यूल, पहले मैच में उतरेगी यह टीम….
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस साल आईपीएल में पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आ सकता है। बताया जा रहा है कि आईपीएल के 17वें सीजन का शेड्यूल आज (गुरुवार) शाम को 5 बजे आ सकता है।
जानकारी के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का ओपनिंग मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला 22 मार्च को एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा। बता दें देश में इस साल होने वाले आम चुनावों के कारण आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं होगा।
पहले 15 मुकाबलों का कार्यक्रम सामने आएगा। उसके बाद जब लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जाएगा।