आज रात 2 घंटे के लिए चक्कीमोड़ पर बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही
HNN/ सोलन
परवाणू-सोलन फोरलेन चक्कीमोड़ पर आज रात 2 घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बता दें चक्की मोड़ पर फोरलेन पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसलिए फोरलेन पर मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसलिए प्रशासन ने सभी लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
लोगों से कहा गया है कि यदि ज्यादा जरूरी हो तभी यात्रा करें। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार स्लाइडिंग जोन में रखरखाव कार्य के चलते चक्कीमोड़ पर सोमवार रात 11:00 से 1:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए फोरलेन पूरी तरह से बंद रहेगा।
गौरतलब है कि बीते माह हुई बारिश की वजह से परवाणू-सोलन फोरलेन चक्कीमोड़ पर भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ था, जिस कारण यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद कड़ी मशक्कतों के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग को बहाल किया गया। परंतु अब बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। जिसके चलते जगह-जगह भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है।
