Loading...

आज सुखविंदर सिंह सुक्खू लेंगे सीएम पद की शपथ, राहुल गांधी सहित यह होंगे शामिल…

SAPNA THAKUR • 11 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शपथ लेने वाले हैं। बता दें, सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए है। वह रविवार को दोपहर डेढ़ बजे रिज मैदान पर शपथ ग्रहण करेंगे। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री को प्रदेश में पहली बार उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

ऐसे में वह भी सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ ही आज शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा नवनिर्वाचित पार्टी के विधायक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे।