लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज से घरों में विराजेंगी मां दुर्गा, पहले दिन बन रहा शुभ संयोग, जानें पूजा विधि और…

PRIYANKA THAKUR | 26 सितंबर 2022 at 9:55 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

इस साल 26 सितंबर, यानि आज सोमवार से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो गई है। नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू होकर 5 अक्तूबर को दशहरा पर समापन होगा। शक्ति आराधना के लिए नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व होता है।

एक वर्ष में चार नवरात्रि का पर्व आता है जिसमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि का खास महत्व होता है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों की रहेगी और माता दुर्गा स्वर्गलोक से गज की सवारी करते हुए पूरे नौ दिनों तक अपने भक्तों के बीच रह कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-आराधना की जाती है। मां पार्वती माता शैलपुत्री का ही रूप हैं और हिमालय राज की पुत्री हैं। माता शैलपुत्री नंदी की सवारी करती हैं। इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल है।

नवरात्रि के पहले दिन लाल रंग का महत्व होता है। यह रंग साहस, शक्ति और कर्म का प्रतीक है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल, ब्रह्रा, केदार, भद्र, हंस, गजकेसरी, शंख और पर्वत नाम के कई शुभ योग बन रहे हैं।

शारदीय नवरात्रि 2022
26 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 1 प्रतिपदा मां शैलपुत्री पूजा घटस्थापना
27 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 2 द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 3 तृतीया मां चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 4 चतुर्थी मां कुष्मांडा पूजा
30 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 5 पंचमी मां स्कंदमाता पूजा
01 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 6 षष्ठी मां कात्यायनी पूजा
02 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 7 सप्तमी मां कालरात्रि पूजा
03 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 8 अष्टमी मां महागौरी दुर्गा महा अष्टमी पूजा
04 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 9 नवमी मां सिद्धिदात्री दुर्गा महा नवमी पूजा
05 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 10 दशमी नवरात्रि दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]