Loading...

आज से चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट कहलाएंगे अनाथ बच्चे, हिमाचल सुखाश्रय बिल को सदन की मंजूरी

Ankita • 6 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल विधानसभा में हिमाचल सुखाश्रय विधेयक, 2023 पास हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि यह हिंदुस्तान का पहला एक्ट है, जिसे किसी भी राज्य ने पास नहीं किया। यह कानून स्टेट बजट के प्रावधान से बनाया गया।

इसके लिए 101 करोड़ रुपए कोष का प्रावधान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से अनाथ बच्चे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट कहलाएंगे। इस योजना से 6000 अनाथ बच्चे लाभान्वित होंगे। अनाथालय के अलावा घरों पर रहने वाले बच्चे भी योजना का लाभ उठा पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 0 से 27 साल की उम्र तक सरकार ही इनकी माता और पिता होगी। सीएम ने कहा कि कोई भी बच्चा यदि उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहे तो उसकी पूरी फीस, पाकेट मनी, हॉस्टल खर्च, शैक्षणिक टुअर पर बॉय-एयर का खर्चा राज्य सरकार देगी।