योगासनों में अब तक 6 विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं निधि
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की रहने वाली निधि डोगरा को राष्ट्रीय स्तर पर योग का ब्रांड एंबेस्डर चुना गया है। इतना ही नहीं इससे पहले भी निधि को योग के क्षेत्र में हिमाचल का ब्रांड एंबेस्डर चुना गया था। बेटी की उपलब्धि पर निधि के पिता ने खुशी जाहिर करते हुए एबीबाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन के फाउंडर और सीईओ राकेश भारद्वाज का धन्यवाद किया है। बता दे कि निधि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की कक्षा आठवीं की छात्रा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि निधि बाकी बच्चों के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि निधि योगासनों में अब तक 6 विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल भी प्राप्त कर कई मल्टी रिएलिटी शो में योगासन कैटेगिरी में विजेता रह चुकी हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





