जिम्बाब्वे और भारत जुलाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे। भारतीय टीम का यह दौरान साल 2016 के बाद यानी कुल 8 साल बाद होने जा रहा है। कुल 9 दिनों के अंदर टीम इंडिया 5 मैच खेलेगी। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के समापन के बाद जिम्बाब्वे के लिए प्रस्थान करेगी।
जिम्बाब्वे क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को घोषणा की कि पांच मैचों की टी20 सीरीज 6-14 जुलाई के बीच हरारे में खेली जाएगी। यह सीरीज आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद होनी तय की गई है। जो 1-29 जून के बीच खेली जाएगा।
यह चौथी बार होगा जब जिम्बाब्वे द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारत की मेजबानी करेगा, इससे पहले 2010, 2015 और 2016 में सीरीज खेली गई थी। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20ई भिड़ंत 2022 में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जिसमें भारत ने मेलबर्न में 71 रनों से जीत हासिल की थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भारत और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज 2024 का शेड्यूल
पहला टी20- 6 जुलाई
दूसरा टी20- 7 जुलाई
तीसरा टी20- 10 जुलाई
चौथा टी20- 13 जुलाई
पांचवां टी20 – 14 जुलाई
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




