लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आतंक का पर्याय बन तेंदुआ आखिर फंस गया पिंजरे में

PARUL | 14 जनवरी 2024 at 7:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भीम सिंह को किया था बुरी तरह घायल, खौफ के साए में थे लोग, अब मिली राहत

HNN/संगड़ाह

जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील में आखिर खौफ का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में फंस ही गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली हैं। यह वाक्या नौहराधार तहसील के बोगधार के समीप शामरा गांव का है, जहां एक हफ्ते बाद तेंदुआ खुद पिंजरे में आ फंसा। गौर तलब हो कि, इस क्षेत्र में पिछले काफी समय से तेंदुए का खौफ बना हुआ था। वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर बोगधार के समीप शामरा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्थानीय ग्रामीण रोजाना पिंजरे के अंदर मांस रखते थे। आखिरकार शनिवार रात तेंदुआ पिंजरे में फंस ही गया। रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीण जब पिंजरे के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें तेंदुए के पिंजरे में फंसे होने का पता चला। इसकी सूचना वन विभाग को सूचना दी गई। शामरा के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से तेंदुए घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

चार दिन पहले ही नौहराधार तहसील कार्यालय के नजदीक एक तेंदुआ घर के आंगन में घूमता हुआ नजर आया, जिसे बाद में सीसीटीवी में भी देखा गया। एक महीने पहले सैर तंदुला पंचायत के बराडी निवासी भीम सिंह को तेंदुए ने बुरी तरह नोंच दिया था। इस हमले में भीम की जान तो बच गई, लेकिन उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद समूचे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ था।

लिहाजा, ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। शामरा पंचायत के जंगल व गांव के आसपास भी लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा था। तेंदुआ क्षेत्र में कई पशुपालकों के मवेशियों को कई बार शिकार बना चुका है। वहीं श्री रेणुका जी वन मंडल की डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया हुआ था। शनिवार रात को तेंदुआ फंस गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]