Loading...

आदमखोर तेंदुए ने मौत के घाट उतारी 25 भेड़ें

By PARUL Published: 6 Feb 2024, 12:17 PM | Updated: 6 Feb 2024, 12:23 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में बाह्य सराज की रघुपुरघाटी के फनौटी गांव में आदमखोर तेंदुए ने 25 भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया है। भेड़पालक मदन लाल को करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रात के समय तेंदुआ गोशाला में घुस गया और उसने 25 भेड़ों को मार दिया।

अगली सुबह जब भेड़पालक भेड़ों को देखने के लिए गोशाला पहुंचा तो वे उन्हें मरी हुई देखकर हैरान रह गया। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी भेड़ों का पोस्टमार्टम किया।

भेड़पालक मदन लाल ने कहा कि उनको करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पांच से छह भेड़ें घायल हैं। वहीं पशुपालन विभाग कुल्लू के उपनिदेशक राजेंद्र पॉल ने कहा कि भेड़ पालक को नियमावली के तहत मुआवजा दिया जाएगा।