आदमखोर तेंदुए ने 2 बकरों को बनाया अपना शिकार, क्षेत्र में दहशत का माहौल

By Ankita Published: 29 May 2023, 11:27 AM | Updated: 29 May 2023, 11:27 AM 1 min read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल में तेंदुओं और भालुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में आए दिन कहीं न कहीं ये आदमखोर जानवर या तो किसी इंसान को या तो किसी पालतू पशु को अपना शिकार बना रहे है।

ताजा मामला जिला हमीरपुर के नादौन के निकटवर्ती ज्वालामुखी क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कुट कश्मीर में में पेश आया है, यहां एक आदमखोर तेंदुए ने खेतों में घास चर रहे दो बकरों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई है।

वहीं घटना के समय बकरों के मालिक राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर दोनों बकरों को बचाने की कोशिश की। परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं राजेश ने शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंचकर पत्थरों से तेंदुए को भगाया।

वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। उधर, वन निरीक्षक शमा कुमारी ने बताया कि मृत बकरों का मेडिकल कराया जाएगा। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पिंजरा लगाया जाएगा। वहीं तेंदुए के इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।