HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में आनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कमांद के गांव बानिगाड़ में एक आदमखोर तेंदुए ने तकरीबन 20 बकरियों अपना शिकार बना लिया। जबकि कुछ बकरियों को तेंदुए ने जख्मी कर दिया है। इस घटना से पीड़ित अनूप चंद को काफी नुक्सान हुआ है।
पीड़ित परिवार द्वारा पशुपालन विभाग और वन विभाग को भी सूचित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 38 बकरियां गौशाला में बंधी हुई थी। इस दौरान देर रात कहीं से आदमखोर तेंदुआ आया और उसने दो दर्जन के करीब बकरियों को मौत के घाट उतार दिया।
इसके अलावा कुछ बकरियां घायल भी हुई है जिनका पशुपालन विभाग द्वारा उपचार करवाया गया। वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

