Loading...

आदमखोर तेंदुए ने 3 भेड़पालकों की करीब 80 भेड़-बकरियों को उतारा मौत के घाट

Ankita • 20 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर जिले के सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खलौली में तेंदुए ने 3 भेड़पालकों की 80 से अधिक भेड़-बकरियों को अपना शिकार बनाया है। ये तीनों भेड़पालक ओंकार चंद, पुरुषोत्तम चंद व कुंज राम भरमौर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार को उक्त भेड़पालक अपनी भेड़-बकरियों के साथ सुजानपुर की पंचायत खलौली में खड्ड किनारे रुके हुए थे। अचानक रात को तेंदुए ने वहां आकर भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। यही नहीं, तेंदुए ने पहरेदारी के लिए रखे कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया है।

भेड़पालकों ने तेंदुए को काफी भगाने की कोशिश की परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं भेड़-बकरियों की मौत से तीन भेड़ पालकों को लाखों का नुकसान हुआ है।