Loading...

आदमखोर भालू ने व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Ankita • 17 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू की अरछंडी पंचायत के तहत आने वाले ऊपरी इलाके में एक आदमखोर भालू ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में वह बुरी तरह जख्मी हुए है।

जख्मी हालत में उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। वन विभाग के ब्लॉक अधिकारी को इस बाबत सूचित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्ण सिंह पुत्र हरी दास गांव धामा शरणी रायसन से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक आदमखोर भालू ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुए है। पूर्ण सिंह को जख्मी हालत में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं डीएफओ कुल्लू एंजल चौहान ने खबर की पुष्टि की है।