Loading...

आदि हिमानी चामुंडा जा रहे व्यक्ति की रास्ते में बिगड़ी तबियत, मौत

PARUL • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

जिला काँगड़ा में योल पुलिस चौकी के तहत एक व्यक्ति की आदि हिमानी चामुंडा जाते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश कुमार (44) निवासी नदेहड़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश कुमार आदि हिमानी चामुंडा जा रहा था। वह लगभग दो-तीन किलोमीटर ऊपर चढ़ाई चढ़ रहा था कि अचानक उसे चक्कर आया तो वह बैठ गया। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज टांडा लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।