Loading...

आधार कार्ड इस दिन तक कराए अपडेट, जमा करवाने होंगे दस्तावेज…..

Ankita • 20 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और उप महानिदेशक डीजी भावना गर्ग ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने लंबे समय से अपने आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाए है वे जल्द ही 14 सितम्बर तक ऑनलाइन आधार अपडेट करवा लें।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पिछले 10 सालों से आधार अपडेट नहीं करवाए है वे सभी जरुरी दस्तावेजों के साथ अपना आधार अपडेट करवा लें।

बता दें कि मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की उप(डी महानिदेशक डीजी) भावना गर्ग राज्य में आधार नामांकन और अपडेट स्थिति की समीक्षा के लिए आये थे।

तभी उन्होंने प्रदेश वासियों से आह्वान किया कि अपने आधार कार्ड को समय समय पर अपडेट कराते रहें व सभी जानकारियाँ जैसे नवीनतम पता,मोबाइल नंबर आदि को अप टू डेट रखें।

उन्होंने प्रदेश में सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को भी दिशा निर्देश जारी किये कि वे प्रदेश में लोगों को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

डीडीजी,भावना गर्ग ने बताया कि पहचान के नवीनतम प्रमाण (पीओआई) और दस्तावेजों को अपडेट करके नागरिकों के आधार को मजबूत करने के लिए एक नई पहल की है।