Loading...

आधा दर्जन झुग्गियां चढ़ी आग की भेंट, अग्निशमन विभाग ने…….

Ankita • 27 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में करीब आधा दर्जन झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीँ इस घटना में किसी की जान भी नहीं गई है क्योंकि यह सभी झुग्गियां खाली थी। पालमपुर से अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के मुताबिक, भवारना बाजार के पास सामुदायिक भवन में करीब आधा दर्जन झुग्गियों में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सारी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से पहले यहां एक बड़ा धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल गए।

बता दें झुग्गियों में रहने वाले राजस्थान के लोग इन दिनों अपने घर गए हुए हैं। वहीँ सूचना मिलते ही पालमपुर से अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, थाना प्रभारी केहर सिंह ने खबर की पुष्टि की है।