HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर-10 में करीब आधा दर्जन युवकों द्वारा एक स्थानीय दुकानदार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति वार्ड नंबर -10 का स्थायी निवासी है। दुकानदार को काफी चोटें आई है।
घायल के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर में एक सैलून पर कुछ युवक एकत्रित होकर गाली-गलौज, अश्लील गालियां और हंगामा कर रहे थे। इस दौरान साथ लगते दुकानदार ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा, लेकिन युवकों ने दुकानदार पर ही जानलेवा हमला कर दिया।
घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भर्ती किया गया है जहां पर उपचार के बाद पीड़ित को घर भेज दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group