Loading...

आनी में गहरी खाई में गिरा वाहन, चार से पांच लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी

PARUL • 25 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के उपमंडल आनी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया हैं जहां एक कार गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बता दें कि हादसे के दौरान वाहन में चार से पांच लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, बीती देर शाम लुहरी-दलाश मुख्य मार्ग पर ओबरी नामक स्थान पर यह हादसा पेश आया है।

स्थानीय लोगों को जैसे हादसे की सुचना मिली उन्होंने तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया है और दो घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल के लिए भिजवाया। जबकि एक अन्य घायल भी मिला है। बता दें कि जिस घायल की हालत गंभीर है उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयत्न किया जा रहा है।

डीएसपी आनी चंद्रशेखर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वाहन में चार से पांच सवारियां थी जिनकी तलाश जारी है।