आपदा ग्रस्त ननाह-सूरीयां के जागे भाग, आज बांटी जाएगी फौरी राहत
नुकसान देखकर रेवेन्यू अधिकारी की भर आई आंखें, तहसीलदार भी पहुंचेंगे कल मौके पर
HNN/ नाहन
हिमाचल नाउ न्यूज़ के द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र की पंजाहल पंचायत के वार्ड नंबर 1 ननाह-सूरीयां में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन की ओर से पटवारी अभी परमार मौके पर पहुंचे। मौके के हालात देखकर पटवारी महोदय की भी आंखें भर आई। रेवेन्यू अधिकारी के द्वारा मौके के हालातों को देखते हुए बारिश से उनके समान और बचे खुचे मकान को सुरक्षा मिले इसको लेकर करीब 10 त्रिपाल पीड़ित परिवारों को बांट दी हैं।

यही नहीं तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान ने आश्वस्त करते हुए कहा कि फिलहाल पार्शियली तौर पर आज ही पीड़ित परिवारों को 10- 10 हजार रुपए की फौरी राहत दी जाएगी। यही नहीं तहसीलदार ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिनके घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं उनका मामला जल्द से जल्द बनाकर तैयार कर लिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें मुआवजा भी मुहैया करवा दिया जाएगा।

तहसीलदार उपेंद्र चौहान ने बताया कि वह मौका निरीक्षण करने के लिए बीते कल भी गए थे मगर रास्ते में दो जगह मार्ग अवरुद्ध हो जाने तथा भारी बारिश के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि वह आज या कल हर हालत में पीड़ितों का मौका देखने जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और विधायक अजय सोलंकी मामले को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं।

उन्होंने कहा कि राम सिंह का घर पूरी तरह से असुरक्षित हो चुका है और उनके साथ-साथ अन्य लोगों के घरों का भी जल्द से जल्द आंकलन कर उन्हें मुआवजा दिलवाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है।

तमाम व्यवस्थाओं को बनाने और जुटाने में वक्त लगने के कारण वह इस गांव में जा नहीं पाए थे। उन्होंने बताया कि बावजूद इसके पहले दिन ही सूचना मिलते ही पटवारी को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया था। बरहाल भले ही अभी मौजा राशि पार्शियली हो मगर इतना तो साफ है कि शासन और प्रशासन अब इनकी सुध लेने के लिए तैयार है।