आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पभार गांव का नवयुवक मंडल
मुख्यमंत्री राहत कोष को भेजी धनराशी
HNN/ नाहन
ज़िला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के गांव पभार के नवयुवक मंडल के युवा हिमाचल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में आगे आया है। गत दिनों बरसात के दौरान हिमाचल में आइ भारी तबाही के बाद कई राज्यों ने प्रदेश की सहायता के लिए जिस प्रकार हाथ आगे बढ़ायें है उसी कड़ी में ज़िला सिरमौर के छोटे से गांव पभार के नवयुवकों ने नई पहल की है।
पभार नवयुवक मंडल ने आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोश में राशि दान की है। यह राशि खेल प्रतियोगिता के माध्यम से जुटाई गई है!। कफोटा नागरिक उपमंडल के तहत पभार गांव के युवकों ने नई पहल की है। इस गांव के युवकों ने कफोटा एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसा दान किया है।
पभार नवयुवक मंडल ने 7700 रुपए का दान मुख्यमंत्री रात को उसको दिया है। ताकि आपदा पीड़ितों की सहायता हो सके। नवयुवक मंडल के इस प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में हर व्यक्ति को आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए और पभार नवयुवक मंडल की तरह पीड़ितों की सहायता के लिए धन जुटाना चाहिए।
नवयुवक मंडल पभार के अध्यक्ष सुदेश ठाकुर ने भी लोगों से आग्रह किया है कि पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए यह राशि नवयुवक मंडल की ऐच्छिक निधि और विगत दोनों वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान एकत्र की गई है। उन्होंने कहा कि इस समय आपदा पीड़ितों को हम सब की सहायता की जरूरत है लिहाजा सभी को आगे बढ़कर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।