लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन के विषय पर कार्यशाला का आयोजन

PARUL | 11 अक्तूबर 2023 at 7:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन के विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने की। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपदा के संबंध में जानकारी रखना व आपदा के समय जोखिम को कम करना है।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई संयंत्र नहीं है जिससे आपदा की पूर्व चेतावनी या कोई संकेत मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टिगत प्रदेश एक संवेदनशील राज्य है। अजय यादव ने कहा कि समर्थ-2023 कार्यक्रम के तहत 15 दिनों के इस विशेष आपदा जागरूकता अभियान के फलस्वरूप कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर प्रशिक्षक नवनीत यादव ने आपदा से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने आपदा से संबंधित विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। यह एप्लीकेशन आपदा आने से पहले व बाद में जान माल के बचाव के लिए सहायक होती हैं।

कार्यशाला में उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के जिला समवन्यक प्रदीप ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]