Loading...

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के “समर्थ-2023” के तहत सिरमौर जिला में जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ

PARUL • 1 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा जिला में चलाये जा रहे आपदा न्यूणिकरण “समर्थ-2023” के तहत सिरमौर जिला में जन जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। “आपदाओं से रक्षा को हर व्यक्ति बने समर्थ, संपत्ति भी रहे सुरक्षित, कोई जान न जाये व्यर्थ” के संकल्प के साथ इस जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों और सांस्कृतिक कार्यकर्म के माध्यम से आम जन को आपदा से बचाव एवं आपदा के समय जरुरी सावधानियां अपनाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

रोनाहट और शिलाई बस स्टैंड में धालटा कला मंच राजगढ़ के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप प्रधान के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया और विभिन्न प्रकार की आपदा से बचाव संबंधी जानकारी हासिल की।

जिला लोक संपर्क अधिकारी सिरमौर प्रेम ठाकुर ने बताया कि आपदा जोखिम न्यूनिकरण समर्थ 2023 जन जागरूकता अभियान पखवाड़ा के तहत जिला सिरमौर के 7 उपमंडलो में 14 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनता को आपदा से बचाव के बारे में जागरूक किया जायेगा।

कार्यकर्म में रोनाहट में प्रधान जागो देवी, शिलाई में व्यापार मंडल प्रधान संतराम महासचिव नेत्र सिंह, कल्याण सिंह बजीर आदि उपस्थित रहे।