Loading...

आपदा मित्र योजना के तहत स्वयंसेवकों को आपदा से निपटने के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित

SAPNA THAKUR • 17 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

ज़िला प्रशासन के तत्वाधान में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा ‘आपदा मित्र योजना’ के तहत ज़िला के सामुदायिक स्वयसेवकों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि

आपदा मित्र योजना का उद्देश्य आपदा प्रतिक्रिया का बुनियादी कौशल प्रदान करना
उन्होंने कहा कि आपदा मित्र योजना का उद्देश्य स्वयंसेवकों को आपदा के दौरान व आपदा के बाद आपदा प्रतिक्रिया, प्रबंधन और समन्वय का बुनियादी कौशल प्रदान करना है ताकि आपदा के दौरान प्रशिक्षित स्वयंसेवक समाज की तत्काल जरूरतों को पूरा कर सके।

25 जनवरी से 07 फरवरी, 2023 तक आपदा प्रशिक्षण धर्मशाला में दिया जाएगा
प्रवक्ता ने कहा कि ज़िला के कुल 200 स्वयंसेवकों को योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित किया जाएगा जिसमें से 59 स्वयंसेवक ने 29 नवम्बर, 2022 से 13 दिसम्बर, 2022 तक पहले बैच में प्रशिक्षण हासिल कर लिया है। प्रशिक्षण के दूसरे बैच में 69 स्वयंसेवक 05 जनवरी 2023 से 18 जनवरी 2023 तक आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण हासिल कर रहे है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रशिक्षण का तीसरा बैच 25 जनवरी 2023 से 07 फरवरी 2023 तक क्षेत्रीय पर्वतारोहण केन्द्र स्वर्ग आश्रम मैक्लोडगंज धर्मशाला में आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विशेष पाठ्यक्रमों द्वारा आपदा प्रतिक्रिया के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य व ज़िला स्तर पर ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, होम गार्ड, 108-ईएमआरआई आदि एजेंसियों को शामिल करके आपदा प्रतिक्रिया में विशेष पाठ्यक्रमों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सेवकों का डेटाबेस एच.पी.एस.डी.एम.ए पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि स्वयंसेवकों को रहने और खाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के पूरा होने के उपरांत प्रमाण पत्र और आपातकालीन प्रतिक्रिया किट भी प्रदान की जाएगी।