आपसी विवाद के चलते युवक की बाइक को लगाई आग, मामला दर्ज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में उपमंडल झंडूता के रच्छेड़ा गांव में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की बाइक को आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान संजय कुमार निवासी गांव रच्छेड़ा डाकघर मातला तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, संजय कुमार ने रोजाना की तरह ही अपनी बाइक को घर से कुछ दूर पक्के रास्ते पर खड़ा किया था। इसी दौरान उसी गांव के एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के चलते उसकी बाइक को आग लगा दी। तभी गांव में मजदूरी करने आए दो लोगों ने बाइक को जलते देखा तो उन्होंने तुरंत ही आग को बुझाया, साथ ही संजय कुमार को बाइक में आग लगने की सूचना दी।
वह बाइक को देखने गया तो आरोपी व्यक्ति उससे गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद उसने पुलिस थाना झंडूता में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की है।