Loading...

NDPS / 176 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई भागने की कोशिश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

NDPS : सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब में एक युवक को 176 प्रतिबंधित स्पास्मो कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को देखकर चालक ने ऑल्टो कार से भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे घेरकर दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पांवटा साहिब

सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब में एक युवक को 176 प्रतिबंधित स्पास्मो कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन सहित पुलिस के कब्जे में है और उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम गश्त पर थी। इस दौरान चुंगी नंबर-6 स्थित होटल रॉक स्टार के समीप एक संदिग्ध सफेद ऑल्टो के-10 कार (एचपी-17बी-7450) को रोकने का संकेत दिया गया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर चालक चरणजीत सिंह निवासी हरिपुर टोहाणा, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 176 स्पास्मो कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशा तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics: