Loading...

Crime / राहगीरों को बेच रहा था अवैध शराब, पुलिस ने 4 लीटर देसी शराब के साथ दबोचा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Crime : पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चार लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भुंगरनी चौक के पास दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पांवटा साहिब

पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से चार लीटर अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को पुरुवाला थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान भुंगरनी चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि तोता राम निवासी भुंगरनी, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब अपने घर के बाहर कांशीपुर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को अवैध शराब बेच रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तलाशी ली, जहां से आरोपी के कब्जे से चार लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुष्टि: जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान जारी है तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related Topics: