आभूषण व नकदी की चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

Arrests-in-case-of-setting-1-2.jpg

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के डमटाल क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत काठगढ़ में बीते दिनों हुई आभूषण और नकदी की चोरी मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू दी है।

आरोपियों की पहचान बलजीत उर्फ बल्लू निवासी खड़क कल्ड़ा डाकखाना व तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर, आशीष कुमार उर्फ शम्मी निवासी मोहल्ला किशनपुरा तहसील मुकेरियां और अमरीश निवासी किशन गली मुकेरियां जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवकों ने एक घर से आभूषण और नकदी के साथ-साथ घर का अन्य सामान भी चोरी किया था। जिसके बाद से तीनों ही फरार थे।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे के सेवन करने के आदी हैं। जिसे खरीदने के लिए वह अक्सर चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अब तक कितनी चोरियां की हैं और इनके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।