आम जनता के लिए उपलब्ध होगा सरकारी कैलेंडर 2025 कीमत 20 रुपये
Himachalnow / शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 16 दिसंबर, 2024 को सरकारी कैलेंडर-2025 का विमोचन किया था। इस कैलेंडर में राज्य सरकार की विभिन्न नवोन्मेषी योजनाओं की जानकारी दी गई थी। इसे हिमाचल प्रदेश के मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा तैयार किया गया था।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि वर्ष 2025 का सरकारी कैलेंडर 26 दिसंबर, 2024 से आम जनता के लिए उपलब्ध होगा। कैलेंडर की कीमत 20 रुपये तय की गई है। व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, एजेंट और सभी जिलों की रेडक्रॉस सोसायटियां इसे मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग से 20 रुपये में खरीदकर 22 रुपये में विक्रय कर सकती हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेशभर में कैलेंडर को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। सरकारी कैलेंडर का उद्देश्य नागरिकों को उपयोगी और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे वे सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण तिथियों से अवगत हो सकें।