Loading...

आयशर कप के फाइनल में हर्षित बने मैन ऑफ द मैच

Ankita • 30 Dec 2023 • 1 Min Read

45 गेंदों में 56 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, पूर्व इंडियन क्रिकेटर ने किया सम्मानित

HNN/ सोलन

आइशर स्कूल की ओर से कालका ग्राउंड़ में आयोजित आयशर कप के ग्रैंड फिनाले में हर्षित ताया मैन आफ द मैच रहे। इस प्रतियोगिता में हर्षित ने शानदार बल्लेबाजी कर खूब वाहवाही लूटी। लाइव टेलीकास्ट हुए इस फाइनल मुकाबले में हर्षित ने अपनी टीम आयशर चैम्प की ओर से खेलते हुए 45 गेंदों में 56 रन बना टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मैच में हर्षित ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 7 चौके और दो छक्के जड़े। वहीं इस टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में भी हर्षित ने 48 बालों में 35 रन बना मैन आफ द मैच अपने नाम किया। इस मैच में भी हर्षित ने शानदार बैटिंग करते हुए 5 चौके जड़े। हर्षित मूलतः अंबाला कैंट वाले है। फिलहाल वो केवीएस स्कूल पिंजौर में सांतवी कक्षा में पढ़ रहा है।

बता दें कि कालका ग्राउंड़ में हुई आयशर कप में हर्षित के शानदार प्रदर्शन पर बतौर मुख्यातिथि पधारे पूर्व इंडियन क्रिकेटर और सहायक पुलिस कमिश्नर कालका जोगिंदर शर्मा ने भी हर्षित की पीठ थपथपाई। जीत के बाद हर्षित ने बताया कि वह क्रिकेट को शौक के तौर पर खेलता है। उन्होंने अपने शानदार खेल के लिए कोच सहित अपने माता पिता का आभार जताया।

उन्होंने बताया की पूर्व इंडियन क्रिकेटर की मौजूदगी से उनके भीतर एक अलग जोश भर आया। उन्होंने दर्शकों के स्पोर्ट को भी सराहा। इस दौरान सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सहायक पुलिस कमिश्नर ने मैडल और प्रशस्ति -पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हर्षित ने बताया की पूर्व इंडियन क्रिकेटर से सम्मान मिलने पर खासे उत्साहित है।