Loading...

आयुष एवं आयोग विभाग खुरवाई ने चौकीमन्यार स्कूल में एक दिवसीय योग शिविर का किया आयोजन

PARUL • 22 Dec 2023 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार में आज शुक्रवार को आयुष विभाग अधिकारी ऊना ज्योति कंबर एवं डॉ. संजीव पठानिया खुरवाई के निर्देशानुसार एक दिवसीय योगा शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने की। कार्यक्रम में योगा उपदेशक खुरवाई विजय शर्मा एवं योग शिक्षक शालिनी ने वहां पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के योग जैसे कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, वज्रासन, ताड़ासन, सूक्ष्म व्यायाम, तिर्यक ताड़ासन, पाद हस्तासन, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास करवाया।

विद्यार्थियों को योग से संबंधित जानकारी देते हुए योगा उपदेशक विजय शर्मा ने कहा कि योग हमारे संपूर्ण जीवन की एक शैली है। योग आत्मानुशासन है। योग हमें जीना सीखाता है। वह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का कार्य करता है। योग करने वाला व्यक्ति कभी जिंदगी में बीमार नहीं पड़ सकता। योग करने से शारीरिक और मानसिक व्याधियां नष्ट होती हैं और मानसिक संतुलन भी बनाए रखता है।