आरटीओ कार्यालय ऊना में 16 मार्च को मोटरसाइकिल की नीलामी, बोलीदाता कर सकेंगे निरीक्षण
आरटीओ कार्यालय ऊना में एक मोटरसाइकिल की नीलामी 16 मार्च को आयोजित की जाएगी। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित समय के दौरान वाहन का निरीक्षण कर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
16 मार्च को आयोजित होगी नीलामी
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय ऊना में 16 मार्च को सुबह 11:30 बजे मोटरसाइकिल की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आरटीओ ऊना अशोक कुमार ने दी।
बोलीदाता पहले कर सकेंगे वाहन का निरीक्षण
उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक बोलीदाता नीलामी वाले दिन सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच वाहन का निरीक्षण कर सकते हैं। नीलामी समिति द्वारा वाहन का आरक्षित मूल्य 18,500 रुपये निर्धारित किया गया है।
सिक्योरिटी राशि जमा करना होगा अनिवार्य
नीलामी में भाग लेने के लिए प्रत्येक बोलीदाता को एक हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाने होंगे। नीलामी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद असफल बोलीदाता को यह राशि वापस कर दी जाएगी, जबकि सफल बोलीदाता की सिक्योरिटी राशि को भुगतान में समायोजित किया जाएगा।
कार्यालय के पास रहेगा अंतिम निर्णय का अधिकार
आरटीओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि बिना कोई कारण बताए किसी भी बोली को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार कार्यालय के पास सुरक्षित रहेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति आरटीओ कार्यालय ऊना या दूरभाष नंबर 01975-203020 पर संपर्क कर सकते हैं।