Loading...

आरटीओ नालागढ़ ने 22 वाहनों के काटे चालान, वसूला जुर्माना

PARUL • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

सोलन जिला में आरटीओ नालागढ़ द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में यातायात नियमों को धत्ता बताने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जहां आरटीओ की टीम ने खामियां पाए जाने की सूरत में वाहनों के चालान काटकर जुर्माना वसूला।

वहीं बिना दस्तावेजों के एक वाहन को जब्त भी किया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मदन शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग जगहों में कार्रवाई करते हुए दो पहिया से लेकर सरकारी व निजी बसों, ट्रकों, ट्रालो, कंटनेर सहित अन्य बड़े 60 वाहनों की जांच की।

जिसमें से खामियां पाए जाने पर 22 वाहनों के चालान काटकर मौके पर ही 70,000 रुपए जुर्माना राशि वसूल की है।